फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली तक शुरू हो जाएंगे सीएनजी के दो स्टेशन

Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। होली तक शहर में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) के दो स्टेशन खुल जाएंगे। बरगदवां में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के चंद्रा ऑटो मोबाइल और नौसड़ में इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के कमला मोटर्स पेट्रोल पंप पर यह सुविधा मिलेगी। महानगर में सिटी गैस वितरण नेटवर्क का काम कर रही टोरेंट गैस के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नरेंद्र कुमार ने शुक्रवार को मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारियां तकरीबन पूरी हो गई हैं। 15 से 18 मार्च के बीच में इन दोनों स्टेशनों से सीएनजी प्राप्त की जा सकेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल्द ही शहर के कुछ और पेट्रोल पंप पर भी सीएनजी की सुविधा शुरू की जाएगी। साथ ही खाद कारखाना तक गैस आपूर्ति के बाद टोरेंट शहर के कुछ और चुनिंदा स्थानों पर अपना सीएनजी स्टेशन बनाएगा। इसके लिए आबादी और ट्रैफि क को ध्यान में रखा जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सीएनजी मिल सके।

सीएनजी किट में पांच हजार की मदद

आटो व कारों में सीएनजी किट लगवाने के लिए प्रमोशन स्कीम भी शुरू की जा रही है। शुरूआती दो सौ वाहनों में सीएनजी किट लगवाने वालों के कुल खर्च में करीब पांच हजार रुपये टोरेंट अपने पास से देगी। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर स्कीम का लाभ लिया जा सकेगा। डॉ. नरेंद्र ने बताया कि गोरखपुर में पाइप लाइन से गैस आपूर्ति होने तक सीएनजी वाराणसी से टैंकर के माध्यम से मंगाई जाएगी। कार में एक बार में 6.5 किलो तथा आटो में चार किलो सीएनजी भरी जाएगी।

कार में किट पर 40 हजार का खर्च

कार व आटो में लगने वाली सीएनजी किट की कीमत कंपनियों पर निर्भर होगी। मगर टोरेंट के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने बताया कि कार में किट लगवाने पर करीब 30 से 40 हजार तथा ऑटों में 20 से 25 हजार का खर्च आएगा। बताया कि गोरखपुर में एक कंपनी ने इसके लिए आरटीओ के यहां आवेदन किया है।

प्रति किमी 1.74 रुपये की बचत

एक आकलन के मुताबिक पेट्रोल की तुलना में जहां प्रति किमी 1.74 रुपये की सीधी बचत होगी। शुक्रवार को पेट्रोल का रेट 71.71 रुपये रहा। पेट्रोल से कार औसतन एक लीटर में 15 किमी की माइलेज देती है। यानी प्रति किमी खर्च 4.78 रुपये। वहीं गोरखपुर में सीएनजी करीब 70 रुपये प्रति किग्रा मिलेगी। इससे कार की माइलेज 23 रुपये मिलेगी। यानी प्रति किग्रा खर्च 3.04 रुपये आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें