फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की परीक्षा की तिथियों में बदलाव

Fri, 15 Feb 2019 12:59 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। 21 फरवरी से शुरू हो रही गोरखपुर विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। स्नातक सांख्यिकी एवं गणित की परीक्षाओं की तिथियां बदली हैं। इसका ब्योरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नए शेड्यूल के मुताबिक बीए, बीएससी भाग में सांख्यिकी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा पांच मार्च को होगी। द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा सात मार्च, तृतीय प्रश्नपत्र की 26 मार्च को होगी। बीए, बीएससी भाग तीन सांख्यिकी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा 12 मार्च, द्वितीय प्रश्नपत्र की 16 मार्च, तृृतीय प्रश्नपत्र की 18 मार्च, चतुर्थ प्रश्नपत्र की 29 मार्च को होगी। बीए, बीएससी भाग तीन गणित व वनस्पति विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा एक अप्रैल को, द्वितीय प्रश्नपत्र की तीन अप्रैल को, चतुर्थ प्रश्नपत्र की 10 अप्रैल को होगी। गणित पंचम प्रश्नपत्र की परीक्षा 12 अप्रैल को होगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि इसके अलावा अन्य विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथि के मुताबिक हाेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें