फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्लूडी ने तोड़ी दो किलोमीटर पानी की पाइपलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क निर्माण में टूट गई दो किलोमीटर पानी की पाइपलाइन
विज्ञापन

जलकल विभाग ने पीडब्लूडी को भेजा 42 लाख रुपये चुकाने का नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सड़क चौड़ीकरण के दौरान करीब दो किलोमीटर पानी की लाइन टूट गई। इस वजह से सैकड़ों लोगों के घरों में पानी की सप्लाई ठप हो गई है। नगर निगम के जलकल विभाग ने पीडब्लूडी को नुकसान की भरपाई के लिए 42 लाख रुपये चुकाने को पत्र भेजा है।
इन दिनों गोरखपुर-वाराणसी मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। पीडब्लूडी ने नगर निगम के जलकल विभाग को बिना कोई सूचना दिए खुदाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान करीब दो किलोमीटर पानी की पाइपलाइन टूट गई। जलकल विभाग ने कई स्थानों पर इसे दुरुस्त करने की कोशिश की। लेकिन एक दो दिन बाद कुछ दूर आगे पाइपलाइन टूट गई। क्षेत्र की पार्षद रीता देवी ने बताया कि नौसड़ चौराहे से बगहा बाबा के स्थान तक जगह-जगह पाइपलाइन टूट गई है। तकरीबन 500 घरों में पानी की सप्लाई ठप है।
विज्ञापन

बिना किसी सूचना के खुदाई करने से करीब दो किलोमीटर की लंबाई में पानी की पाइपलाइन टूट गई है। इसे दुरुस्त करने में करीब 42 लाख रुपये का खर्च आने की संभावना है। पत्र लिखकर पीडब्लूडी से इस राशि को चुकाने की मांग की गई है। - प्रमोद कुमार गुप्ता, जलकल महाप्रबंधक
विज्ञापन



मंझवार टोला में एक सप्ताह से पानी का संकट
गोरखपुर। नौसड़ वार्ड के मंझवार टोला के लोग करीब एक सप्ताह से पानी के लिए तरस रहे हैं। पार्षद से लेकर नगर निगम तक शिकायत की जा चुकी है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इलाके के करीब सौ घरों के लोग आसपास के हैंडपंपों के पानी से काम निपटा रहे हैं। पिछले करीब चार महीने से इस क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या बनी हुई है। कभी सड़क चौड़ीकरण के दौरान पानी की पाइपलाइन टूट जा रही है तो कभी पाइपलाइन में करंट उतरने से सप्लाई बंद कर दी जाती है। पिछले सप्ताह भी पानी की पाइपलाइन टूट गई। क्षेत्र के सिंहासन मंझवार का कहना है कि एक सप्ताह से सप्लाई न होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें