फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से महोत्सव के रंग में रंग जाएगा शहर

Fri, 11 Jan 2019 01:19 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर महोत्सव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गईं। शुक्रवार से अगले तीन दिन तक के लिए पूरा शहर महोत्सव के रंग में रंग जाएगा। सुबह 10:30 बजे राज्यपाल राम नाइक गोरखपुर यूनिवर्सिटी में लगे मुख्य मंच से महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसी के साथ शुरू हो जाएगा चित्रकला, लेखन, वाद-विवाद, नृत्य-गायन समेत कई तरह के खेलकूद आदि प्रतियोगिताओं और मनोरंजन का दौर। कई स्कूलों के हजारों बच्चे एक साथ जहां ड्राइंग सीट पर अपने कल्पना को उके रेंगे, वहीं पांच हजार बच्चे योग के माध्यम से सभी को स्वस्थ रहने का संदेश देंगे। 13 जनवरी तक हर शाम मनोरंजन के नाम होगी। पहले दिन गायक सुखविंदर सिंह, बॉलीवुड नाइट में अपने सुरों का जलवा बिखेरेंगेे तो 12 को भोजपुरी नाइट शारदा सिन्हा के नाम होगी। आखिरी दिन समापन मंच मोहित चौहान के नाम होगा। महोत्सव के समापन मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।

छह हजार लोग उठा सकेंगे महोत्सव का लुत्फ

एक साथ छह हजार लोग महोत्सव का लुत्फ उठा सकेंगे। सीडीओ अनुज सिंह के मुताबिक पहले तीन हजार लोगों के ही बैठने की व्यवस्था की गई थी मगर बाद में इसे और बढ़ा दिया गया। तीन प्रकोष्ठ बनाए गए हैं। पहले प्रकोष्ठ में 2100 और दूसरे प्रकोष्ठ में 1800 सीटें लगाई गई हैं। इसके अलावा दो हजार और कुर्सियां लगाई गई हैं। महिलाओं और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के लिए अलग दीर्घा बनाई गई हैं, जिसकी क्षमता ढाई-ढाई सौ की हैै।

आठ एलईडी स्क्रीन लगेंगे

यूनिवर्सिटी के क्रीड़ा मैदान में कहीं से भी महोत्सव का आनंद लिया जा सकेगा। साथ ही पीछे बैठने वाले लोगों को भी मुख्य मंच का नजारा अच्छे से दिखे इसके लिए प्रशासन ने आठ एलईडी स्क्रीनें लगाई हैं। चार एलईडी स्क्रीन मंच के दायीं तरफ तो चार बाईं तरफ लगाए गए हैं।

शोभा यात्रा में दिखेगी नाथ पंथ की झलक

महोत्सव के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी जिसमें गोरखपुर के गौरवशाली इतिहास समेत नाथ पंथ की झलक दिखाई पड़ेगी। बृहस्पतिवार को इस शोभा यात्रा की तैयारी को भी कलाकार अंतिम रूप देते दिखे। छह वाहनों पर सजी झांकियों में गोरखनाथ मंदिर के अलावा मत्स्येंद्र नाथ से लेकर योगी आदित्यनाथ के छायाचित्र का कटआउट लगाया गया है।

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से होगी महोत्सव की निगरानी

गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। पूरे महोत्सव क्षेत्र को तीन जोन और सात सेक्टर में बांटा गया है। एसपी स्तर के अधिकारी को जोन और सीओ को सेक्टर का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का चाक -चौबंद इंतजाम किया है। महोत्सव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेगें। खास कर महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलों पर पुलिस खास नजर रखेगी। क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस सादी वर्दी में रहेंगे।

महोत्सव परिसर में प्रवेश को बनाया गया छह गेट

गोरखपुर महोत्सव में प्रवेश के लिए छह गेट बनाया गया है। इसमें एक वीआईपी गेट, दो पास धारकों के लिए गेट बनाया गया है। इसके अलावा शेष तीन गेट से सभी लोग प्रवेश कर सकेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से सभी गेट पर डोर मेटल डिटेक्टर लगाया गया है।

इस तरह रहेगा डायवर्जन

गोरखपुर महोत्सव को देखते हुए 13 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से कार्यक्रम की समाप्त होने तक कई रूटों पर डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

- लखनऊ, बस्ती की ओर से आने वाली रोडवेज बसें पैडलेगंज से मोहद्दीपुर, विश्वविद्यालय चौराहा होते हुए डिपो तक आएंगी।
- देवरिया की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें देवरिया बाइपास से बाइपास तिराहा, पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, विश्वविद्यालय चौराहा होते हुए डिपो तक आएंगी।
- छात्रसंघ भवन चौराहे से चार पहिया, तीन पहिया और कॉमर्शियल वाहन विश्वविद्यालय की ओर नही आएंगे। सभी वाहन अंबेडकर चौराहा, कैंट चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
- आयकर, आरटीओ की ओर से आने वाले चार पहिया, तीन पहिया, कामर्शियल वाहन विश्विद्यालय की ओर नही जाएंगे। वे वाहन हरिओम नगर तिराहा, सटी माल तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

- सीएस चौराहा से विश्वविद्यालय की तरफ सभी प्रकार के कामर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। वे वाहन सिटी माल, मोहद्दीपुर, आरटीओ तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
ये होंगे प्रवेश और निकास द्वार
- विश्वविद्यालय मेन गेट से बसों को छोड़कर अन्य सभी वाहन जा सकेंगे। साथ ही महोत्सव में जाने वाले अधिकारियों, भाग लेने वाले कलाकारों एवं ड्यूटी मे लगे कर्मचारियों के वाहन भी इसी रास्ते से जाएंगे।
- प्राचीन इतिहास विभाग के गेट से आम लोगों के सभी प्रकार के वाहनों का निकास होगा।
- दीक्षा भवन के पास स्थित कन्वेशन हॉल गेट से वीवीआईपी एवं बच्चो को लेकर आने वाले बसो का प्रवेश होगा।

क्रीड़ा संकुल मैदान में प्रवेश

- पूर्वी प्रवेश द्वार से राज्यपाल और मुख्यंमत्री की फ्लीट एवं महोत्सव में भाग ले रहे कलाकारो का प्रवेश होगा।
- पश्चिमी प्रवेश द्वार से आम लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।
- उत्तरी प्रवेश द्वार गेट एक से वीआईपी का प्रवेश होगा।
- उत्तरी प्रवेश द्वार गेट दो से वीवीआईपी का प्रवेश होगा।

यहां होगी पार्किंग

- राज्यपाल और सीएम की फ्लीट के वाहन मंच के पीछे पार्क होंगे।
- क्रीड़ा संकुल मैदान के बाहर उत्तर तरफ खाली भूमि पर वीआईपी और वीवीआईपी का वाहन पार्क होगा।
- आम लोगों के चार पहिया वाहन एवं स्टाल वालों के मालवाहक वाहन विश्वविद्यालय के मिनी स्टेडियम में पार्क होंगे।
- आने वाले आम लोगों के दो पहिया वाहन विश्वविद्यालय मेन गेट के बाएं साइकिल स्टैंड में पार्क होंगे।

 

महोत्सव में आज के कार्यक्रम

सुबह 10 बजे से : वाद-विवाद प्रतियोगिता (दीक्षा भवन)
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से : शतरंज चैंपियनशिप (बैडमिंटन हाल)
सुबह 10 बजे से : निबंध प्रतियोगिता (दीक्षा भवन)
सुबह 10 बजे से : फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (संवाद भवन)
सुबह 10 बजे से : खेल प्रतियोगिताएं (क्षेत्रीय क्त्रस्ीड़ांगन)
सुबह 10 बजे से : शूटिंग प्रतियोगिता (आरपीएसएफ शूटिंग रेंज)
सुबह 10 बजे से: विज्ञान मेला (कला संकाय)
सुबह 10.30 बजे से : उद्घाटन समारोह (मुख्य मंच)
सुबह 11. 00 बजे से : विशाल कृष्ण का कथक नृत्य (मुख्य मंच)
दोपहर 12 बजे से : बाल फिल्म महोत्सव (सिटी मॉल)
दोपहर 2 बजे से: फैन्सी ड्रेस व रंगोली प्रतियोगिता (कला संकाय)
दोपहर बाद 3 बजे से: सबरंग (मुख्य मंच)
शाम 5 बजे से : रानी खानम का कथक नृत्य (मुख्य मंच)
शाम 8 बजे : बालीवुड नाइट में सुखविंदर सिंह (मुख्य मंच)





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें