फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान बजरंग पुनिया बताएंगे जीत के दांव

Wed, 14 Nov 2018 01:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
bajrang puniya - फोटो : pti
विज्ञापन
भारत भीम जर्नादन सिंह की स्मृति में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर स्टेट कुश्ती और यूपी केसरी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में 65 किलोभार वर्ग में जकार्ता एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्डकॉस्ट में स्वर्ण पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को कुश्ती संघ ने इसकी सूचना प्रतियोगिता के आयोजक आदित्य प्रताप सिंह कोे दी है। वहीं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण सिंह बतौर मुख्य अतिथि कुश्ती प्रतियोगिता की गरिमा बढ़ाएंगे। 16 से 18 नवंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में सीएम योगी आदित्यनाथ पहले ही शामिल होने की स्वीकृति दे चुके हैं।

बजरंग पुनिया 65 किलोभार वर्ग में फ्री स्टाइल विधा के पहलवान हैं। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक और हाल ही में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने के साथ ही बजरंग के 96 अंक हो गए हैं। इसके साथ ही वह विश्व रैंकिंग में अपने भारवर्ग के सर्वश्रेष्ठ पहलवान बन गए हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में एक दिन पहले ही खासकर महिलाओं में कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स में कांस्य के साथ नेशनल कुश्ती में गोल्ड पदक विजेता मेरठ की दिव्या काकरान, एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले सचिन गिरी, वीरेश कुंदु, पूर्वोत्तर रेलवे के राष्ट्रीय रजत पदक विजेता आशुतोष प्रतियोगिता में शामिल होने स्वीकृति दे चुके हैं। अब इस फेहरिस्त में शिल्पी यादव का नाम भी शामिल हो गया है।

शिल्पी यादव अंतरराष्ट्रीय पहलवान नरसिंह यादव की पत्नी हैं। पत्नी के साथ नरसिंह भी प्रतियोगिता में मौजूद रहेंगे। पुरुष वर्ग मेें 600 और महिला वर्ग में 150 पहलवानों के जुटने की संभावना है। आयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पुरुष पहलवानों के रुकने की व्यवस्था गोरखनाथ मंदिर में और महिला पहलवानों के लिए रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें