फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास में लापरवाही बरतने वाले आठ बीडीओ को चैतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम आवास में लापरवाही पर आठ बीडीओ को चेतावनी
विज्ञापन

पुराने व नए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासों के निर्माण के मसले पर सीडीओ सख्त
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के प्रति मुख्य विकास अधिकारी सख्त हो गए हैं। उन्होंने योजना के तहत अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर आठ खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी किया है। कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों के निर्माण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, 21 अगस्त को प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नए व पुुराने पीएम आवासों के निर्माण में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रमुख सचिव की समीक्षा के दृष्टिगत सीडीओ ने योजना के तहत आवास निर्माण के प्रति उदासीन रवैया अपनाने वाले आठ खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी किया है। सीडीओ रामसिंहासन प्रेम ने बताया कि जिन लोगों को चेतावनी पत्र जारी किया गया है कि उनमें सदर, बृजमनगंज, धानी, नौतनवां, घुघली, लक्ष्मीपुर, निचलौल व सिसवां के खंड विकास अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बृजमनगंज, धानी, नौतनवां, घुघली, लक्ष्मीपुर, निचलौल के बीडीओ को जारी चेतावनी पत्र में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2016-17 व 2017-18 में 678 आवासों के सापेक्ष सिर्फ 255 की जानकारी फीड कराई गई है। यह शासकीय कार्य में उदासीनता का परिचायक है। इसी तरह सदर, नौतनवां, निचलौल व सिसवां के बीडीओ को जारी चेतावनी पत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना वर्ष 2018-19 के तहत ब्लॉक को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक कुछ लाभार्थियों के खाते मेें प्रथम किस्त की रकम जारी नहीं किए जाने पर चेतावनी दी गई है, जबकि कुछ लाभार्थियों का खाता रिजेक्ट कर दिया गया है, जिसे अभी तक ठीक नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें