फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को पंचायत सेवक का नाम मिले

Mon, 18 Jun 2018 11:27 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते सफाई कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिला इकाई का धरना प्रदर्शन सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ। धरने में विभिन्न मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। मुख्यमंत्री सहित पंचायती राज विभाग के उच्चाधिकारियों को स्पीड पोस्ट के जरिए पत्र भेजकर मांगों के निस्तारण की मांग की गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजू सिंह ने कहा कि सफाई कर्मचारियों का नाम पंचायत सेवक किया जाए। बकाया चिकित्सा प्रतिपूर्ति का बजट सभी जनपदों में भेजा जाए। कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों को हर हाल में पेंशन दिया जाए। सफाई कर्मचारियों की मांगे जायज हैं। विभाग को इसका निस्तारण करना चाहिए। इस दौरान लल्लन भास्कर, लालजी गौतम, अमरनाथ मिश्रा, पशुपति पाठक, योगेंद्र, गुलाबचंद्र, ब्रम्हदेव पांडेय, सुखदेव, विरेंद्र, कौशल यादव, राजेंद्र पंसाद, चंद्रभान, वासुदेव, राजकुमार, रामशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें