फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थ विवि ऑफलाइन फार्म भी स्वीकार करेगा

Mon, 18 Jun 2018 11:24 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर।सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में अब विद्यार्थियों के भविष्य व सुविधा के मद्देनजर ऑफलाइन प्रवेश फार्म भी स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन व ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय परिसर में संचालित होने वाले पाठ्यक्रम बीकॉम, एमकॉम, एमए हिंदी, एमए अर्थशास्त्र के प्रथम वर्ष में पढ़नेवाले विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए पंजीकरण फार्म ऑनलाइन के अलावा अब ऑफलाइन भी जमा किए जाएंगे। इसके लिए छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से ऑफलाइन फार्म भरकर विश्वविद्यालय के काउंटर सामान्य परीक्षा अनुभाग पर जमा करना होगा।

कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र दूबे ने बताया कि जिन विद्यार्थियों को ऑनलाइन फार्म भरने में किसी प्रकार की कठिनाई आ रही है, वे विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. दीपक से संपर्क कर ऑफलाइन प्रवेश पंजीकरण फार्म प्राप्त करके भरकर जमा कर सकते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी फार्म डाउनलोड करने के बाद इसे भरकर विश्वविद्यालय के परीक्षा सामान्य कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों विधियों से प्रवेश पंजीकरण फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें