फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल लगाकर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चौपाल लगाकर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
भाजपा के ग्राम स्वराज अभियान और चौपाल कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को होगा। इससे पहले बृहस्पतिवार को भाजपा नेता, जनप्रतिनिधियों ने नगर पंचायत के साथ ग्राम पंचायतों में डेरा डाले रखा। सबने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने यूएसकेडी चौराहा विकास नगर में चौपाल लगाई। जाफरा बाजार वार्ड की चौपाल में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ला, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा और महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही भाजपा का साथ देने की अपील की है। जंगलकौड़िया विकास खंड के बान में पूर्व मंत्री और कैंपियरगंज से विधायक फतेहबहादुर सिंह ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही कहा कि हर परिवार को शौचालय मिलेगा। पेंशन, राशन कार्ड भी बनेगा। उज्ज्वला, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री बीमा, पेंशन योजना का लाभ दिलाया जाएगा। गिरधरगंज में महापौर सीताराम जायसवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश सिंह पहलवान, मीडिया प्रभारी बृजेश मणि त्रिपाठी भी भाजपा के इस अभियान का हिस्सा बने। मीडिया प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को पचपेड़वा और नरसिंहपुर में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें