गोरखपुर। कर्नाटक प्रकरण में राज्यपाल की कार्यप्रणाली के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने धरना देकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजा। कांग्रेसियों ने प्रजातंत्र बचाओ दिवस मनाया। इस दौरान कर्नाटक प्रकरण का जिक्र करते हुए भाजपा के प्रयासों को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।
शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम स्थित लक्ष्मी बाई पार्क में धरना दिया। अरुण अग्रहरि ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा में अल्पमत होने के बावजूद वहां के राज्यपाल की ओर से भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर दिया गया। जबकि बहुमत वाले कांग्रेस और जनता दल एस गठबंधन को दरकिनार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए कुचक्र रचती रही है। गोवा, मणिपुर और मेघालय में सरकार का गठन इसका उदाहरण है। सुप्रीम कोर्ट ने 24 घंटे में बहुमत साबित करने के आदेश जारी कर भाजपा को आइना दिखाया।
इस दौरान दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. सुराहीता करीम, डॉ. विजाहत करीम, प्रेमलता चतुर्वेदी, पूनम मिश्रा, दिलीप जायसवाल, डॉ. कुलभूषण शाही, अश्वनी शुक्ला, संजीव सिंह सोनू, श्यामचंद्र सोनकर, अरुण सोनकर, बृज नारायण शर्मा, संजीव सिंह, राणा राहुल सिंह, दिलीप कुमार निषाद आदि मौजूद रहे।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया
गोरखपुर। युवा कांग्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष अभिजीत पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने छात्रसंघ चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक प्रकरण पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शह पर हुआ। लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान राणा राहुल सिंह, महेंद्र मोहन तिवारी, सुमित कुमार पांडेय, राकेश यादव, राजेंद्र यादव, आदित्यप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।