बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को महिला की मौत के बाद घरवालों ने हंगामा किया। उनका आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत हुई। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतका के परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
देवरिया के भलुअनी इलाके के खजुरी गांव निवासी संगम मिश्रा की 46 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी को बुधवार को दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में घरवालों ने मेडिकल कॉलेज के मेडिसीन इमरजेंसी वार्ड नंबर 14 में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आधी रात में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस बारे में पूछे जाने पर बीआरडी के एसआईसी डॉ. आर एस शुक्ला कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है।