फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरौली ब्लॉक प्रमुख को मिली जमानत, भागा लखनऊ

Thu, 30 Nov 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
गैंगेस्टर में निरुद्ध माफिया, सपा ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। मंगलवार की शाम वह जेल से रिहा हो गया। जेल गेट पर काफी संख्या में समर्थक मौजूद थे। जेल से वह सीधे आदर्श नगर बशारतपुर अपने आवास पर पहुंचा। वहां कुछ देर रुकने के बाद लखनऊ रवाना हो गया। सुधीर के बाकी साथियों को भी जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
10 अगस्त को रेलवे के बीजी ऑफिस में टेंडर डालने के मुद्दे पर आनंद भगत की पटना स्थित इलेक्ट्रिकल कंपनी के मैनेजर मोहम्मद आकिब की सुधीर सिंह ने समर्थकों के साथ मिलकर पिटाई कर दी थी। आरोप है कि असलहे दिखाकर मैनेजर से ढाई लाख रुपये रंगदारी मांगी गई और कंपनी का साढ़े आठ लाख रुपये का एफडीआर फाड़ दिया गया। दोबारा टेंडर डालने पर हत्या की भी धमकी दी गई। मैनेजर की शिकायत पर एसएसपी ने सुधीर सिंह और उनके साथियों पर केस दर्ज करा दिया। अगले दिन पुलिस ने सुधीर सिंह व उसके 11 साथियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में असलहे, कारतूस, वायरलेस सेट बरामद हुआ था। सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। पुलिस ने सुधीर समेत पांच के खिलाफ गैंगेस्टर की भी कार्रवाई की। जेलर रामकुबेर सिंह ने बताया कि जमानत के कागजात मिलने के बाद मंगलवार की शाम सुधीर सिंह को जेल से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें