फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बास्केटबॉल की मेजबानी को गोरखपुर तैयार

Tue, 31 Oct 2017 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
basketball
विज्ञापन
राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए गोरखपुर तैयार हो चुका है। बुधवार को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में गीडा की सीईओ हर्षिता माथुर इसका शुभारंभ करेंगी। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 18 मंडल की टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। प्रतियोगिता के लिए छह ग्रुप बनाए गए हैं। हर ग्रुप में तीन टीमें मौजूद रहेंगी। चार नवंबर की सुबह सेमीफाइनल और शाम को फाइनल भिड़ंत होगी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि डीएम राजीव रौतेला होंगे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता की मेजबानी पहली बार गोरखपुर को मिली है। खिलाड़ियों को कोई असुविधा ना हो, इसका बखूबी ख्याल रखा गया है। खिलाड़ियों के ठहरने से लेकर खाने की व्यवस्था हॉस्टल में ही की गई है। प्रतियोगिता की टीमों का आगमन शुरू हो गया है। बुधवार को ही गोरखपुर टीम के बास्केटबॉल खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई है। इसमें अरुण शुक्ला, राजेश यादव, शुंभ कुशवाहा, अटल राय, शिवान, सुरेंद्र गुप्ता, पंकज, धीरज गुप्ता, सौरभ सिंह, ऋषभ त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह, गणेश का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें