फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम का वनगमन उनकी इच्छा से ही हुआ : वेदांती

Sun, 15 Oct 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विष्णु मंदिर पर चल रहे विष्णु महायज्ञ में शनिवार को रामकथा के दौरान कथा व्यास मानस मर्मज्ञ संत रमेश दास वेदांती ने श्रीराम के वनगमन की कथा सुनाई।
विज्ञापन


रमेश दास वेदांती ने कहा कि कई भक्तों के मन में सीता-राम के वनगमन का कारण जानने की प्रबल इच्छा होती है। किसी का मत है कैकेयी के कारण तो कोई सरस्वती माता को कारण मानता है। वहीं कुछ लोग कैकेयी की दासी मंथरा को इसका दोष देते हैं। जबकि राम जी के वन जाने में उनकी इच्छा ही कारण है। कथा का समापन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ल ने रामायण जी की आरती के साथ किया।
विज्ञापन


रामलीला में मां सरयू आर्दश राम लीला मंडल के कलाकरों ने शिव शंकर शरण मिश्र के निर्देशन में रावण वध, भरत मिलाप एवं राज्याभिषेक का मंचन किया। मानस उत्थान समिति के उप प्रबंधक डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने बताया कि रविवार को विष्णु महायज्ञ का समापन होगा। समापन के बाद भंडारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम के दौरान समिति के संरक्षक सुशील कुमार श्रीवास्तव, नीरज कुमार, प्रसेनजीत चंद, डॉ. प्रवीण कुमार, विशाल चौरसिया, रमेश कुमार श्रीवास्तव, उदय प्रताप, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, दयानंद शर्मा, रोहित श्रीवास्तव, सरस्वती देवी, सुमित्रा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें