गोरखपुर। हांसूपुर की निवर्तमान पार्षद आरती श्रीवास्तव की तरफ मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न मोहल्लों के 130 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सहजनवां के विधायक शीतल पांडेय ने कहा कि घर ही हमारी जिंदगी की पहली पाठशाला होती है। माता-पिता के आशीर्वाद से ही हमें मंजिल मिलती है। सभी को अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि समाज में ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। निवर्तमान पार्षद आरती श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने यह कार्यक्रम अपने दिवंगत पिता मंगला प्रसाद श्रीवास्तव की याद में आयोजित किया। सभी वरिष्ठों को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दुखहरण पाठक, गिरिजेश वर्मा, मदन अग्रहरि, चुन्ना पांडेय, रूपेश श्रीवास्तव, अभिमन्यु मझवार, सुभाष मिश्रा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, रामसंवारे लाल, गोपाल शुक्ला, शब्बीर अहमद, इकबाल अहमद, काशी प्रसाद, रामवृक्ष गौड़, छोटे लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।