फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजट व रिपोर्ट के आधार पर बनेगा जाति प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। जिला प्रशासन जन शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पांचवें स्थान पर आ गया है। अभी इसमें और सुधार के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा गोंड जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र देने के लिए पुराने गजट व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के लिए तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम डीएम आंद्रा वामसी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिले में हर दिन बड़ी संख्या में लोग विभिन्न समस्याओं से संबंधित शिकायती पत्र देते हैं। इनके निस्तारण में जिले की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। प्रदेश स्तर पर हुई समीक्षा में जिले को पांचवां स्थान मिला है। उन्होंने बताया कि अफसरों को अभी इसमें और सुधार के लिए निर्देशित करते हुए प्रथम स्थान पर लाने को कहा गया है। इसके अलावा गोंड जाति के प्रमाण पत्र को लेकर भी दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। डीएम ने बताया कि यह प्रमाण पत्र 1359 फसली की रिपोर्ट और 1956 के गजट के आधार पर ही जारी होगा। इसके लिए लोग अपने तहसील में आवेदन करें। वहां लेखपाल व तहसीलदार इसकी जांच कराएंगे। अगर वे शासन की गाइड लाइन के अनुरूप पाए जाएंगे तो उनको जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें