फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की टक्कर में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। हाटा कोतवाली के गांव बकराबाद के पास शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे दो बाइक में टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई। दूसरी बाइक का चालक हादसे के बाद मौके से गाड़ी समेत भाग निकला। हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के गांव पिपरा तिवारी की रहने वाली 26 वर्षीय संगीता देवी अपने बहनोई के साथ कप्तानगंज दवा कराने जा रही थीं। झांगा बाजार के पास पेट्रोल पंप से तेल भराकर आ रही दूसरी बाइक से इनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में संगीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर हाटा कोतवाली पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में कोतवाल शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृत महिला के पति के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें