फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन बाद फिर मिला स्वाइन फ्लू का मरीज

विज्ञापन
Swine Flu
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
स्वाइन फ्लू का एक और मरीज सामने आया है। बुधवार को लखनऊ पीजीआई में इलाज के दौरान गोरखपुर की एक महिला में बीमारी की पुष्टि हुई। वहीं उसका इलाज जारी है।
एक जुलाई को महिला की तबियत बिगड़ी थी। तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ पर घरवाले बेतियाहाता के अस्पताल लेकर पहुंचे। दो दिन तक डॉक्टरों ने महिला को भर्ती रखा। हालत बिगड़ने पर परेशान घरवाले उसे पीजीआई ले गए। वहां चार जुलाई को जांच हुई। इसमें स्वाइन फ्लू की तस्दीक हुई। महिला के पति सरकारी महकमे में इंजीनियर हैं। पति ने बताया कि पत्नी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन


एक दिन पूर्व अधेड़ में हुई थी बीमारी की पुष्टि
जटेपुर क्षेत्र निवासी अधेड़ में सोमवार को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। उन्हें भी पीजीआई लाया गया था, जहां जांच में स्वाइन फ्लू की तस्दीक हुई थी। मंगलवार को मरीज के परिवारवालों को टेमी फ्लू की खुराक दी गई थी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल को मिली टेमीफ्लू
जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की दवा का संकट फिलहाल खत्म हुआ है। सीएमओ ने ड्रग स्टोर से 100 गोली टेमी फ्लू जिला अस्पताल को मुहैया कराई है। जिला अस्पताल के ड्रग स्टोर में मंगलवार को यह दवा नहीं थी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें