फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्लस्टर मैनेजर के पद पर नियुक्ति को चल रहे बर्तन कारोबारियों के आंदोलन के क्रम मेें बखिरा के बर्तन कारोबारियों ने सोमवार को अमरडोभा चौराहे पर सांसद शरद त्रिपाठी का पुतला जलाया। इस दौरान बर्तन कारोबारियों ने सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। आरोप लगाया कि सांसद ने अपने एक रिश्तेदार को क्लस्टर मैनेजर बना दिया, जबकि क्लस्टर की स्वीकृति के लिए व्यापारी सालों से प्रयासरत थे।
विज्ञापन

आंदोलन के क्रम में रविवार को खलीलाबाद में सांसद की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाल कर सदर विधायक को ज्ञापन दिया गया था। वहीं सोमवार को बर्तन कारोबारियों ने अमरडोभा चौराहे पर पहुंचकर सांसद का पुतला जलाया। पुतला जलाने वाले शिवाजी, बलराम, मनीष, प्रदीप, गुरुनारायन, श्रीगोपाल, सुभाष, मुंद्रिका, मोहम्मद हुसैन, वीरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र, झिनकू, सद्दाम, ओमप्रकाश ने कहा कि सांसद ने क्लस्टर को हड़पने की योजना बनाई है। इसी वजह से उन्होंने अपने एक परिचित को क्लस्टर का मैनेजर बना दिया है। क्लस्टर मैनेजर बने व्यक्ति को हटाए जाने तक उनका विरोध जारी रहेगा। आंदोलन के क्रम में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ज्ञापन भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें