गोला बाजार। चिलवां में दलित बस्ती की महिला ने पति से मोबाइल फोन पर कहासुनी के बाद खुदकुशी कर ली। बुधवार की रात में उसने दुपट्टे के फंदा से लटक कर खुदकुशी कर ली। प्रकाश के दो बेटों में छोटा बलवंत अलग रहता है। वह पुणे में पेंट पालिश का काम करता है।
उसकी 25 वर्षीय पत्नी निशा और तीन बच्चियां घर पर रहती थीं। बुधवार की रात में पैसे की बात पर निशा को बलवंत ने टोक दिया। इससे उन दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद वह बच्चों संग सो गई। रात में किसी समय दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब बच्चों की नींद खुली और मां को इस हालत में देखा तो शोर मचाया। शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। निशा की आठ साल पहले बलवंत से शादी हुई थी।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।