रेलवे में वीआईपी के लिए रेस्ट हाउस
चार सुइट का निर्माण शुरू, होटल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे में वीआईपी के लिए अब अलग रेस्ट हाउस होगा। इसमें अत्याधुनिक सुविधाएं वाले चार सुइट होंगे। ठहरने वाले को थ्री स्टार जैसी सुविधा महसूस होगी। रेस्ट हाउस को रिजर्व रखा जाएगा और वीआईपी के अलावा बड़े अफसर भी इसमें ठहर सकेंगे।
रेल प्रशासन ने महाप्रबंधक आवास के पास खाली जमीन को उपयोग में लाने की योजना बनाई है। यहीं पर नया रेस्ट हाउस का निर्माण हो रहा है। मई तक यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने के बाद गोरखपुर में रेलवे के पास 12 सुइट हो जाएंगे। इसमें तीन सुइट बीते वर्ष चार फाटक के पास बनाया गया था। नए रेस्ट हाउस बनने के बाद बैठक या बड़े समारोह में आने वाले अफसरों को एक साथ ठहराया जाएगा। रेस्ट हाउस के पास ही आधुनिक किचन भी बनाया जाएगा। ताकि नाश्ते और भोजन की व्यवस्था को लेकर दिक्कत न आए। पूर्वोत्तर रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर, गोरखपुर क्षेत्र ने रवींद्र मेहरा ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मई तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद इसे आवंटित किया जाएगा।