गोरखपुर। रेल प्रशासन ने तीन मार्च को सुबह 5 बजे से 8 बजे तक पनियहवा प्वाइंट एवं सुबह 7 बजे से 10 बजे तक गोरखपुर पर अप दिशा में फ्रेट कॉरीडोर बनाकर मालगाड़ी को रवाना किया जाएगा। इस दौरान सात पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जबकि सीवान-गोरखपुर पैसेंजर सीवान से एक घंटे विलंब से चलाई जाएगी।
-
निरस्त ट्रेनें
- 55001/55002 गोरखपुर-अयोध्या-गोरखपुर पैसेंजर।
- 55055/55056 गोरखपुर-कप्तानगंज-गोरखपुर पैसेंजर।
- 55077/55078 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर पैसेंजर।
- 55038 सीतापुर-बुढ़वल पैसेंजर।
-
बीच रास्ते चलने वाली ट्रेनें
- 55075 सीवान-गोरखपुर पैसेंजर कप्तानगंज तक जाएगी।
- 55076 गोरखपुर-सीवान पैसेंजर कप्तानगंज से चलेगी।
- 55033 गोंडा-सीतापुर पैसेंजर बुढ़वल स्टेशन तक जाएगी।