फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में 1.03 लाख नियुक्तियां जल्द

Fri, 08 Feb 2019 01:28 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने कहा कि रेलवे में 1.03 लाख नियुक्तियां जल्द होंगी। फरवरी अंत तक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। पहली बार देश में एक साथ सभी पदों पर भर्ती होगी। उन्होेंने सेफ्टी को रेलवे की प्राथमिकता बताया। कहा इस दिशा में पूर्वोत्तर रेलवे में कराए गए कार्य सराहनीय हैा।
विज्ञापन


गोरखपुर में बृहस्पतिवार को इलेक्ट्रिक लोको शेड का निरीक्षण करने के बाद वे पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में अगले दो साल में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का आकलन करा रहे हैं। कोशिश की जाएगी कि जिस दिन कर्मचारी सेवानिृवत्त हों उसके दूसरे दिन नई तैनाती कर दी जाए। नई ट्रेनों को चलाने पर उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा रहा है।

छपरा से इलाहाबाद के बीच 330 किमी ट्रैक का विद्युतीकरण निर्धारित तीन साल के समय में पूरा कर लिया गया। रेलवे का पूरा ध्यान अभी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट पर है। जब संसाधन होंगे तभी नई ट्रेनें भी चल सकेंगी। चेयरमैन ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सफाई में बहुत सुधार हुआ है। कोच में बेहतर सुविधाएं लोगों को मिल रही है। एडवांस तकनीक को उपयोग में लाए हैं इससे उत्पादन की क्षमता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें