फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल गप्पा प्रतियोगिता में महिलाओं का ज्यादा क्रेज

Sat, 05 Jan 2019 12:28 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
गोरखपुर मोहत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव में महिलाओें के लिए 11 एवं 12 जनवरी को पांच प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। सबसे ज्यादा क्रेज गोलगप्पा प्रतियोगिता की है। एक मिनट में सबसे ज्यादा गोलगप्पा खाने वाली महिला विजेता बनेंगी। प्रतियोगिता में अधिकतम 50 प्रतिभागी भाग लेंगी और अब तक 77 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन


महोत्सव में महिलाओं के कार्यक्रम के लिए अलग से महिला सेल ‘अभिव्यक्ति’ गठित की गई है। महिला सेल की प्रो. विनीता पाठक एवं प्रो ऊषा सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 18 वर्ष से अधिक उम्र जरूरी है। 11 जनवरी को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रंगोली प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 12 जनवरी को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक एकल शास्त्रीय नृत्य एवं फूड विद आउट फायर प्रतियोगिता कला संकाय भवन के सामने बने मंच पर होगी। जबकि रंगोली प्रतियोगिता फाइन आर्ट विभाग में होगी। प्रो विनीता पाठक ने बताया कि महिलाएं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। विजयी प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार भी मिलेगा।

गोरखपुर महोत्सव में लगेगी फूलों की प्रदर्शनी

तीन दिनों तक चलने वाले गोरखपुर महोत्सव में फूल की प्रदर्शनी भी लगेगी। राजकीय उद्यान अधिकारी ने बताया कि 11 से 13 जनवरी तक विश्वविद्यालय के प्रांगण में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की तरफ से फल , फूल , सब्जी, की प्रदर्शनी आयोजित जाएगी। इसमें कृषक, कृषि व्यवसायी के अलावा गमलों में फूल लगाने वाले शहरी भी भाग ले सकते हैं। महोत्सव में किसी भी प्रकार का स्टाललगाने के लिए निर्धारित शुक्ल जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें