फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 अप्रैल को 11 पैसेंजर ट्रेनें निरस्त, कई रास्ता बदलकर चलेंगी

Fri, 26 Apr 2019 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक (फाइल फोटो)
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के सीवान-भटनी खंड के भाटपार रानी-भटनी ब्लॉक सेक्शन पर 28 अप्रैल को सुबह 6.50 से 12.50 बजे तक तथा औंड़िहार-वाराणसी खंड के औंड़िहार-रजवाड़ी ब्लॉक सेक्शन पर 30 अप्रैल को सुबह 10.10 से शाम 4.10 बजे तक सीमित ऊंचाई के सबवे निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 28 अप्रैल को 11 पैसेंजर ट्रेन का निरस्त किया गया है जबकि कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी।

निरस्त ट्रेनें

55115/55116 छपरा-भटनी-छपरा पैसेेंजर
विज्ञापन

55055/55056 गोरखपुर-कप्तानगंज-गोरखपुर पैसेेंजर
55080/55029 गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेेंजर
55074/55073 गोरखपुर-नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेेंजर
55010 भटनी-छपरा पैसेेंजर
55077/55078 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर पैसेेंजर

कप्तानगंज-थावे-सीवान मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें

27 अप्रैल को अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस
28 अप्रैल को गोरखपुर-हटिया एक्सप्रेस
27 अप्रैल को उदयपुर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस
27 अप्रैल को कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस
28 अप्रैल को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
28 अप्रैल को सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस

इलाहाबाद-जौनपुर-औंड़िहार रास्ते जाने वाली ट्रेनें

29 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस
29 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस
30 अप्रैल को छपरा-दुर्ग एक्सप्रेस

बीच रास्ते तक जाएंगी ये ट्रेनें

15007 कृषक एक्सप्रेस 29 अप्रैल को मऊ तक चलेगी।
15008 कृषक एक्सप्रेस 30 अप्रैल को मऊ से लखनऊ के बीच चलेगी।
55120 वाराणसी सिटी-गोरखपुर पैसेंजर 30 अप्रैल को औंड़िहार से चलेगी।
75113 भटनी-वाराणसी सिटी डेमू 30 अप्रैल को मऊ तक जाएगी।
75114 वाराणसी सिटी-भटनी डेमू 30 अप्रैल को मऊ से चलेगी।
55075 सीवान-गोरखपुर पैसेंजर 30 अप्रैल को कप्तानगंज तक चलेगी।
55076 गोरखपुर-सीवान पैसेंजर 30 अप्रैल को कप्तानगंज से चलेगी।
55019 छपरा-गोरखपुर पैसेंजर 28 अप्रैल को भटनी से चलेगी।

28 अप्रैल को इनकी रफ्तार रहेगी धीमी

12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस लखनऊ मंडल पर 60 मिनट।
विज्ञापन

12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर 120 मिनट।
15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस वाराणसी मंडल पर 60 मिनट।

28 को री-शेड्यूल होंगी

55020 गोरखपुर-छपरा पैसेंजर गोरखपुर से 120 मिनट।
15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर से 60 मिनट।

सबवे निर्माण के चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बुढ़वल खंड पर मैजापुर एवं करनैलगंज स्टेशन के बीच सबवे निर्माण के कारण 28 अप्रैल को सुबह 11.50 बजे से शाम 4.50 बजे तक यातायात ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। एर्नाकुलम से 26 अप्रैल को चलने वाली (12522) एर्नाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस, 27 अप्रैल को (12512) अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस एवं (12542) लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बाराबंकी-फैजाबाद-मनकापुर एवं गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। (15707) कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस 30 मिनट, (82909) बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 115 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। (55031) नकहा जंगल-लखनऊ जंक्शन पैसेंजर ट्रेन नकहा जंगल से सुबह 7.45 बजे के स्थान पर सुबह 9.45 बजे चलाई जाएगी।

दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगेंगे

गोरखपुर। रेल प्रशासन ने दो ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। कृषक एक्सप्रेस में 27 अप्रैल को लखनऊ जंक्शन से, 28 अप्रैल को वाराणसी सिटी से, चौरीचौरा एक्सप्रेस में 27 अप्रैल को गोरखपुर से इलाहाबाद सिटी तक एवं 28 अप्रैल को इलाहाबाद सिटी से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें