फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पेज पर - पत्नी की हत्या में डाक्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दूसरी पत्नी की हत्या में आर्यन अस्पताल के संचालक गिरफ्तार
हत्या में शामिल दो कर्मचारी भी एसटीएफ के हत्थे चढ़े, गोरखपुर से छह माह पहले लापता राखी की नेपाल में हुई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। छह महीने पहले शाहपुर से लापता राजेश्वरी उर्फ राखी श्रीवास्तव की नेपाल के पोखरा में हत्या कर दी गई थी। यूपी एसटीएफ ने घटना का पर्दाफाश करते हुए आर्यन हास्पिटल के मालिक और राखी के पति डॉ. डीपी सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। राखी की हत्या के आरोप में आर्यन अस्पताल के कर्मचारी प्रमोद कुमार सिंह और देश दीपक निषाद को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस लाइंस में एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राखी ने 2011 में गोंडा के एक मंदिर में डॉ. डीपी सिंह से शादी की थी। शादी के बाद दोनों में विवाद होने लगा। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद राखी ने फरवरी 2018 में बिहार के गया निवासी मनीष सिन्हा से शादी कर ली थी। 24 जून को भाई अमर प्रकाश ने शाहपुर थाने में मनीष पर राखी के अपहरण का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

आईजी ने बताया कि तीन जून से ही राखी गोरखपुर में नहीं थी। छानबीन से पता चला कि वह पति मनीष के साथ हवाई जहाज से काठमांडू गई थी, फिर वहां से भैरहवा आ गई। भैरहवा पहुंचने से पहले राखी की डॉ. डीपी सिंह ने बात हो गई थी। इसी वजह से राखी ने मनीष को गोरखपुर भेज दिया और खुद भैरहवा में रुक गई। इसी बीच आर्यन अस्पताल के मालिक अपने दो कर्मचारियों के साथ नेपाल रवाना हो गए। उन्होंने राखी को गाड़ी में बैठाया, फिर पोखरा चले गए। वहां एक होटल में किराए पर कमरा लेकर राखी को नशीली दवाएं खिलाई। साथ ही शराब पिलाकर हत्या कर दी गई। शव की पहचान न हो, इसलिए पहाड़ से शव को नीचे फेंक दिया गया। शव नेपाल पुलिस को मिला था। उसने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके जांच शुरू की थी। कुछ समय बाद तक राखी का मोबाइल चालू रखा गया था।
विज्ञापन

---
पति पर बना रही थी घर लिखने का दबाव
गोरखपुर। राखी शाहपुर के जिस मकान में रहती थी वह डॉक्टर के नाम पर है। ऐसे में वह डॉक्टर पर घर अपने नाम करने के साथ ही नकद रुपये की मांग कर रही थी। इसके अलावा भी राखी रोज-रोज नई डिमांड रखती थी, जिससे डाक्टर आजिज आ गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें