फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति- दो

विज्ञापन
विज्ञापन
आज आ जाएगी राष्ट्रपति की विशेष टीम
विज्ञापन

- आइएएस, आइपीएस समेत 35 सदस्यों की टीम जांचेगी तैयारियां
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा, यात्रा मार्ग और उनके ठहरने और खाने-पीने की तैयारियां जांचने के लिए विशेष टीम सात दिसंबर को शहर पहुंच जाएगी। टीम में आइएएस, आइपीएस और सैन्य सेवाओं के करीब 35 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इनमें से ज्यादातर अधिकारी शुक्रवार को ही दस्तक दे देंगे जबकि बाकी बचे कुछ विशेष अधिकारी आठ दिसंबर को आएंगे।
राष्ट्रपति और उनकी पत्नी सविता कोविंद नौ दिसंबर को गोरखपुर पहुंच रहे हैं। 10 दस दिसंबर को महाराणा प्रताप शिक्षण संस्थान के संस्थापक स्थापना समारोह के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे। राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों की समीक्षा प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के से करेंगे। इस दौरान गोरखपुर से एडीजी, कमिश्नर, आइजी, डीएम और एसएसपी आदि अफसर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


रेलवे गेस्ट हाउस में रुकेंगे राज्यपाल
राष्ट्रपति का स्वागत करने गोरखपुर आ रहे राज्यपाल राम नाईक रेलवे के अति विशिष्ट गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। जिला प्रशासन इसके लिए रेलवे अधिकारियों के संपर्क में हैं।

खुली रहेगी नंदानगर रेलवे क्रासिंग
राष्ट्रपति का काफि ला एयरपोर्ट से सर्किट हाउस आने और अगले दिन गोरखनाथ मंदिर से एयरपोर्ट जाने के दौरान नंदानगर रेलवे क्रासिंग खुली रहेगी। जिला प्रशासन के अधिकारी इसके लिए भी रेलवे अफ सरों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन


मोहद्दीपुर से मंदिर तक रोशन हुई सड़क
गोरखपुर। मोहद्दीपुर से धर्मशाला होते हुए गोरखनाथ मंदिर तक डिजाइनर स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। गुरुवार शाम को इन्हें जलाकर टेस्टिंग भी कर ली गई। मोहद्दीपुर से मंदिर तक स्ट्रीट लाइटें लगाने की जिम्मेदारी नगर निगम की थी जबकि एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक का जिम्मा जीडीए को दिया गया था। जीडीए ने भी बृहस्पतिवार को पैडलेगंज से लेकर सर्किट हाउस तक लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया। उधर जीडीए और नगर निगम की टीम ने पैडलेगंज से मोहद्दीपुर तक के बीच कई जगहों पर अतिक्रमण भी हटाया। सड़कों की सफाई, डिवाइडर और फुटपाथ के रंग-रोगन का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें