फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ताल रोड पर कार पलटी, दरोगा पुत्र समेत दो की मौत

Sun, 02 Dec 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
रामगढ़ताल रोड पर सर्किट हाउस के पास अनियंत्रित कार पलट गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल रोड पर सर्किट हाउस के पास अनियंत्रित कार पलट गई। हादसे में कार सवार दरोगा पुत्र अजीत मिश्रा (26) और शासकीय अधिवक्ता के पुत्र सुधांशु शुक्ला (25) की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की स्पीड काफी तेज थी और डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।
विज्ञापन


खोराबार के सिद्धार्थपुरम कॉलोनी निवासी और आरपीएफ दरोगा राजकुमार का बेटा मोहल्ले के ही मित्र अजीत मिश्रा पुत्र राजदेव के साथ कार से गए थे। शनिवार की रात करीब 8:30 बजे दोनों नौका विहार से पैडलेगंज की ओर आ रहे थे।

सर्किट हाउस के पास डिवाइडर से कार टकराई और फिर एक छोटी दीवार से टकरा कर पलट गई। दोनों युवक कार के अंदर दब गए। सूचना पर सीओ कैंट प्रभात राय मौके पर पहुंचे और पुलिस वैन से दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें