फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट एंड साउंड शो इसी माह से, आज सीएम जांचेंगे तैयारी

Sun, 16 Sep 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में लाइट एंड शो साउंड का ट्रायल किया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। नाथपंथ के इतिहास और वर्तमान का चित्रण ध्वनि और प्रकाश के माध्यम से करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दर्शक इसी माह से गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पर इस आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक यात्रा के गवाह बन सकेंगे। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने किए जाने वाले शो के जीवंत प्रस्तुतीकरण के मद्देनजर इसका ट्रायल किया गया। जो सफल रहा।
विज्ञापन

6.5 करोड़ की लागत से तैयार लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से दर्शक नाथपंथ के आदि पुरुष गुरु गोरखनाथ से महंत आदित्यनाथ तक के जीवन दर्शन से रूबरू हो सकेंगे। 45 मिनट के इस शो में मंदिर परिसर बारी-बारी से दस रंगों की रोशनी से नहाया रहेगा। इसके माध्यम से देश-विदेश में फैले नाथपंथ के अनुयायी ही नहीं बल्कि आम दर्शक भी इसके इतिहास और महिमा के बारे में सहज और मनोरंजक ढंग से जानकारी हासिल कर सकेंगे।

भीम सरोवर के सुंदरीकरण का काम तेज

लाइट एंड साउंड शो की शुरूआत की तारीख करीब आने के साथ ही मंदिर परिसर में स्थित भीम सरोवर के सुंदरीकरण का तेजी से किया जा रहा है। सरोवर परिसर के चारो तरफ पत्थर लगाए जा रहे हैं। तालाब के किनारे पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सरोवर में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को वस्त्र बदलने के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें