फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री रेस के विजेता बने राहुल

Sat, 18 Aug 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
cross country race
विज्ञापन
गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से पांच किलोमीटर लंबी क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। रेस में राहुल यादव विजेता रहे। दूसरा स्थान अमित कुमार और तीसरा स्थान पर इश्तेयाक अली ने हासिल किया। इनके अलावा मनीष मौर्य, सुग्रीव सिंह, धनंजय निषाद ने क्रमश: चौथा, पांचवा और छठां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

पंद्रह अगस्त की सुबह छह बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के मेन गेट से क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रेस का शुभारंभ किया।

यहां से रेलवे बस स्टेशन, यूनिवर्सिटी चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहे से बाएं मुड़कर फिर पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा होते हुए रेस स्टेडियम पर खत्म हुई। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी से विजेताओं को पुरस्कृत किया। दौड़ में 112 धावक शामिल हुए। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, हरीराम यादव, नफीस अहमद, प्रवीन यादव, अशोक शाही, विशाल कुमार, ओमकार, कमलेश कुमार, अजय सिंह, सीमा विश्वकर्मा, विजय लक्ष्मी, संध्या यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें