फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबूतरबाजों ने फंसाया, बेटे को बचाएं सरकार

Wed, 11 Jul 2018 01:52 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अस्थायी कैंप कार्यालय में मंगलवार को कबूतरबाजी का मामला पहुंचा। गगहा के एक परिवार ने बेटे को पहले मलेशिया ले जाने, फिर उसे फंसाने की शिकायत दर्ज कराई है। इस पर जन शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी मोती सिंह ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। कहा कि विदेश मंत्रालय की मदद से समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन


गगहा के अफजल अहमद खान मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित मुख्यमंत्री के अस्थायी कैंप कार्यालय पहुंचे। उनका आरोप था कि क्षेत्र के राम उर्फ लालू यादव ने बेटे अजूबा खान को मलयेशिया भेजने की बात कही। पहले पासपोर्ट और वीजा बनवाने के लिए 85 हजार रुपये वसूल लिए, फिर उसे वहां ले जाकर फंसा दिया। अजूबा भारत नहीं आ पा रहा है। शिकायत पर आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। इस पर अफजल को सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा मिला है। कहा गया कि ट्विटर हैंडल के जरिये मामले की जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को दी जाएगी। साथ ही अजूबा की मदद की अपील होगी।
कार्यालय पहुंचे राजेंद्रनगर के ललितापुरम के तमाम लोगों ने कालोनी में एक भी कूड़ादान न होने की शिकायत की। ज्यादातर लोग खुले में कूड़ा फेंकते हैं जिससे सूअर सहित तमाम जानवर कॉलोनी में घूमते रहते हैं। बीमारियों का खतरा है। कॉलोनी में एक पार्क है वह भी गंदा रहता है। पानी के बेहतर इंतजाम नहीं हैं। इसी तरह सहजनवां के सीहापार गांव के लोगों ने साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त बनाने की मांग की। कहा कि नालियां चोक हैं। इस कारण नालियों का गंदा पानी घर के आसपास फैला रहता है। गंदगी की वजह से बीमारी फैल सकती है।

फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र पर कर रहे नौकरी

पिपराइच मटिहनिया के अनिरुद्ध भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी कर रहे हैं। इसका सत्यापन कराया जाए तो फर्जीवाड़ा खुल जाएगा। वहीं, बिछिया कॉलोनी में बिजली का पोल लटक रहा है। इसकी चपेट में कोई भी आ सकता है। बिजली निगम के अफसरों से शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें