फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने नगर आयुक्त कार्यालय में जड़ा ताला

Wed, 11 Jul 2018 01:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
सपाइयों ने नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
गोरखपुर। सरकार की गलत नीतियों, महंगाई और स्थानीय समस्याओं के विरोध में महानगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर आयुक्त के कार्यालय में ताला जड़कर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव ने कहा कि 50 महीने की केंद्र और 16 महीने की प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। देश में 15 करोड़ से अधिक बेरोजगार नौजवान सड़कों पर घूम रहे हैं। महंगाई और अपराध चरम पर है, जिससे जनता परेशान है। जलभराव की वजह से लोग घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। वहीं, भीषण बिजली कटौती ने भी परेशान कर रखा है। अफसर भी जनता का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर अफसरों ने अपना रवैया नहीं बदला तो जनता उन्हें उनके दफ्तर से बाहर का रास्ता दिखा देगी।

प्रदर्शन करने वालों में महासचिव सिंहासन यादव, हीरा लाल यादव, अमीरुद्दीन अंसारी, रौनक श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, व्यंकटेश नाथ तिवारी, रमेश यादव, हाजी शकील अंसारी, साहब अंसारी, संजय यादव, उजैर अहमद, अख्तर हुसैन, प्रभा पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें