फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाव चलाकर मतदान के प्रति किया जागरूक

Mon, 05 Mar 2018 08:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
रामगढ़ताल में नौकायन करते लोग। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में एनडीआरएफ, एसएसबी, पीएसी, एनसीसी समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और आमजन ने सोमवार को रामगढ़ताल में नाव चलाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। यह पहला मौका था जब रामगढ़ताल में एक साथ 50 नावें उतारी गई थीं। सभी को गुब्बारों और जागरूकता संबंधी पोस्टर से सजाया गया था। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगों को मतदान की शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन

नौकायन के प्रति लोगों में खूब उत्साह दिखाई पड़ा। एक नाव पर खुद प्रेक्षक डॉ. माधवी खोड़े चावरे, सुबोध कुमार, आकाश देवांगन, मंजूनाथ, एडीजी दावा शेरपा, कमिश्नर अनिल कुमार, आईजी नीलाब्जा चौधरी, डीएम राजीव रौतेला, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बैठकर लोगों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अश्विनी मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन नोडल अधिकारी बलराम सिंह ने किया।


कार्यक्रम में गोरखपुर यूनिवर्सिटी, सेंट एंड्रयूज कॉलेज, जेबी महाजन कॉलेज के विद्यार्थी एवं शिक्षक, स्पोर्ट्स कालेज के खिलाड़ी, निबंधन विभाग, नेहरू युवा केंद्र, दिव्यांग, नए मतदाता, मीडिया, पेंशनर्स, रेलवे के अधिकारी, बैंकर्स, विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों की टीमों ने प्रतिभाग किया। भोजपुरी गायक राकेश श्रीवास्तव एवं अनन्या ने मतदाता जागरूकता के गीत प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

नाव का संतुलन बिगड़ा
 मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एक मदरसे की अध्यापिका जैसे ही नाव पर चढ़ने लगीं, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया। हालांकि सुरक्षा में लगाए गए एनडीआरएफ, एसएसबी, पीएसी आदि जवानों ने तत्काल संभाल लिया, लेकिन एक क्षण को वहां मौजूद हर कोई सहम गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें