फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार्थ का है सपा-बसपा गठबंधन : राज बब्बर

Mon, 05 Mar 2018 08:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
जनसभा को संबाेधित करते राजबब्बर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सुरहीता करीम के पक्ष में आयोजित जनसभा में न सिर्फ सपा-बसपा गठबंधन पर तंज कसा, बल्कि कर्नाटक में यूपी के किसानों की कर्जमाफी मसले पर प्रधानमंत्री पर झूठी बयानबाजी का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और पंजाब उपचुनाव में कांग्रेस की जीत ने 2019 के चुनाव के नींव रख दी है। गरीब एवं कमजोर लोगों ने महसूस किया कि कांग्रेस फिर से आ रही है। इसीलिए कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सुरहीता करीम को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को राज बब्बर ने भटहट, पिपराइच, रमवापुर, कटसरहा और जाहिदाबाद में जनसभाओं को संबोधित किया। भटहट में उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन जनता की भलाई के लिए ही नहीं, बल्कि निजी स्वार्थ के लिए किया गया है। उत्तर प्रदेश में जब वीर बहादुर सिंह मुख्यमंत्री थे, तो गोरखपुर समेत संपूर्ण उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ था। पूर्वांचल में उस समय खाद कारखाना, चीनी और कपास मिल आदि खोले गए थे। इससे कई युवाओं को रोजगार मिला।

राज बब्बर ने कहा कि प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ  करने की जगह खानापूरी की गई है। दिखाने के लिए दो चार आना कर्ज माफ  किया गया है। गोरखपुर की जनता भी इससे वाकिफ हो चुकी है। ऐसे में डॉ. सुरहीता करीम भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगी। इनके जीतने से सरकार बदले न बदले लेकिन सरकार की चूर हिल जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष के साथ आए पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी डॉ. सुरहीता करीम के समर्थन में सभा को संबोधित किया। संचालन कांग्रेस जिलाध्यक्ष जमाल अहमद तथा अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान अरुण अग्रहरि, दिलदार हुसैन, डॉ. अमरनाथ सिंह, गब्बू लाल प्रजापति, डॉ. मेराज, हाफि ज फैयाज, दिलीप निषाद, एस. इकबाल, पूर्व मंत्री पीके शर्मा,  ईश्वरचंद शुक्ला, अनवर हुसैन, पूनम मिश्रा, कुसुमलता, दुर्गा राय, प्रेमलता चतुर्वेदी, सजीव सिंह सोनू, राकेश यादव, विकास द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।

पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि दी
पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पूर्व सांसद नरसिंह नारायण पांडेय के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके पौत्र रोहन पांडेय और विशाल पांडेय से मिलकर उनका कुशलक्षेम भी पूछा।
विज्ञापन


आज बैंक कर्मचारियों से मिलेंगे राज बब्बर
राजबब्बर मंगलवार को बैंक कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे। साथ ही पार्टी के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक करने के बाद वह दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें