फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : सीएजी दिल्ली फिर बना चैंपियन

Mon, 25 Feb 2019 01:19 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित आल इंडिया प्राइजमनी लक्ष्य चैंपियंस ट्राफी के खिताब पर लगातार दूसरी बार सीएजी दिल्ली ने कब्जा जमाया है। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सीएजी ने डीएएससीबी, नई दिल्ली पर छह विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


रेलवे क्रिकेेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएएससीबी की टीम 144 रन पर ही सिमट गई। ऋतिक वत्स ने 54, नीतिन ने 25 रन बनाए। सीएजी की ओर से करणवीर सिंह ने तीन, ऋतुराज, अंकित और आकाश वशिष्ठ ने दो-दो विकेट हासिल किए। सीएजी ने चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रवेश शेट्टी ने सर्वाधिक 65, अंकुर ने 38 रन बनाए। डीएएससीबी के ऋतिक वत्स ने दो, प्रिंस और कप्तान आरिस आलम ने एक एक विकेट हासिल किए।
मैच की शुरूआत से पहले पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के महामंत्री पीके अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव युद्धवीर सिंह ने विजेता टीम को तीन लाख रुपये और ट्राफी, उपविजेता को दो लाख रुपये और ट्राफी प्रदान की। अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव और सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष गजेंद्र नाथ तिवारी, शरणदीप,राजेश, लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के सलाहकार उत्कर्ष, संजयन त्रिपाठी, पीके अग्रवाल, डॉ. हर्ष सिन्हा, संतोष त्रिपाठी, प्रेम माया, रंजना गुप्ता, डाली यादव, डॉ. मुदित गुप्ता, मनीष सिंह, प्रेम शाही, हसन नदीम, सुनील केसरवानी, अजीत श्रीवास्तव, पंकज मिश्रा, बच्चन प्रसाद, इंद्रजीत सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

निशांत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, करणवीर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रवेश शेट्टी को मिला। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज पूर्वोत्तर रेलवे के निशांत राय, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज सीएजी नई दिल्ली के करणवीर सिंह, सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी डीएएससीबी के प्रिंस शाही चुने गए। लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी गोरखपुर के प्रियांशु श्रीवास्तव को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें