फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव : अखिलेश, आजम समेत कई बड़े सपा नेता करेंगे सभाएं

Sat, 10 Feb 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में बैठक करते सपाई। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी, सदर लोकसभा का उपचुनाव पूरी दमदारी के साथ लड़ने की तैयारी में जुट गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, आजम खान समेत पार्टी के तकरीबन सभी बड़े नेताओं की सभाएं होंगी, तो प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम खुद यहां कैंप करेंगे। रविवार को उत्तम और नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी गोरखपुर आएंगे। पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता करने के बाद दोनों नेता दोपहर एक बजे देवरिया बाईपास रोड स्थित सत्यम लान में सेक्टर प्रभारियों और पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी तैयारी जांचेंगे। इस दौरान पार्टी नेताओं के जरिए वोटरों की नब्ज समझने के साथ ही वे चुनाव में जीत हासिल करने के लिए रणनीति भी बनाएंगे।
विज्ञापन


दोनों नेताओं की मौजूदगी में ही पार्टी के स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम भी तय होने की उम्मीद है। उधर, उपचुनाव का बिगुल बजने के साथ ही पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर शुक्रवार से ही गहमागहमी बढ़ गई है। सुबह सात बजे ही दफ्तर खुल जा रहा है और देर रात तक पदाधिकारी तैयारियों पर मंथन कर रहे हैं। शनिवार को भी जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, एमएलसी सन्नी यादव, पूर्व मंत्री मोहसिन खान, अवधेश यादव, चंद्रबली यादव, अमरेंद्र निषाद समेत कई पदाधिकारी रणनीति बनाने में जुटे रहे। 13 तक सपा की तरफ से अपने उम्मीदवार की भी घोषणा कर देने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें