शिया धर्मगुरु ने जश्न ए सज्जाद पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया।
- फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि इल्म इंसान की सबसे बड़ी दौलत और नेमत है। इसे न कोई छीन सकता है और न ही कोई चुरा सकता है, बल्कि इल्म बांटने से और भी उसमें इजाफा होता है। ऐसे में शिया मुसलमानों के साथ-साथ सभी कौमों के लोगों को दीनी व दुनियावी तालीम को बेहतर तरीके से हासिल करना चाहिए जिससे उनकी तरक्की और उन्हें सरकारी नौकरियों में अहम मुकाम हासिल हो सके।
मौलाना कल्बे जव्वाद मंगलवार की शाम शिया बहुल कस्बे हल्लौर में मजलिस को संबोधित कर रहे थे। जव्वाद ने कहा कि मौजूदा दौर में इंसान को तकनीकी शिक्षा हासिल करने पर पूरा जोर देना चाहिए। अभिभावकों का फर्ज है कि वह अपने बच्चों को दीनी व दुनियावी तालीम दिलाएं। जव्वाद ने कहा कि मौजूदा दौर कंप्यूटर व इंटरनेट का युग है। ऐसे में लोगों को आधुनिक शिक्षा पर भी जोर देना चाहिए।
मजलिस के बाद उन्होंने जामा मस्जिद में जश्न ए सज्जाद पर आयोजित दीनी तालीम पर आधारित सवाल-जवाब प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अख्तर अजहर, द्वितीय स्थान पर रहे अनवर मेहंदी व तृतीय स्थान हासिल करने वाले राशिद अहमद को पुरस्कृत किया। इस दौरान मौलाना हाशिम, जमाल हैदर, डॉ.वजाहत हुसैन, जमाल असगर, शकील गुड्डू, हानी हल्लौरी, काजिम मेंहदी, अजीम मास्टर, शादाब, शमशाद, डॉ.जफर, अम्मार हल्लौरी, जानशीन अहमद साबिर, जाबाज हैदर, मीषम, लाडले, हसन अब्बास, तनवीर संजू, मोहम्मद हैदर, हादी आदि मौजूद रहे।