आम बजट में 70 लाख लोगों को रोजगार देने के एलान से युवाओं में खुशी है। नौकरी मिलने की आस से उन्हें बेहतर भविष्य दिख रहा है, लेकिन उनका यह भी कहना है कि सरकार पारदर्शी तरीके से भर्ती की प्रक्रिया पूरी करे, महज घोषणा तक ही सीमित ना रह जाए। उन्होंने यह जरूर माना कि अगले चार सालों में एक लाख करोड़ के निवेश से शिक्षा का स्तर सुधरेगा।
युवा देश के कर्णधार हैं। सरकार की ओर सेे बजट में इन्हें तवज्जो मिलना समाज और देश की तरक्की को बढ़ावा देगा। सरकार की यह पहल सराहनीय है। बस सरकार इसे समय से पूरा करे।
विज्ञापन
- शिवांगी, छात्रा
शिक्षा के क्षेत्र में एक लाख करोड़ के निवेश की योजना के दूरगामी परिणाम दिखेंगे। नए रिसर्च की राह खुलने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे।
- भारती, छात्रा
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता थी। संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता में होना चाहिए। खुशी है कि सरकार ने इस दिशा में कदम उठाया।
रोजगार और शिक्षा पर सरकार के सकारात्मक रुख से खुशी है। जो बजट में है, उसे अमल में लाया जाए तो बड़ा बदलाव नजर आएगा। यह बजट देश से बेरोजगारी दूर करने वाला साबित होगा।
- सतपाल सिंह, छात्र