फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, आज से शुरू होगा नामांकन

Tue, 31 Oct 2017 11:48 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
विज्ञापन
निकाय चुनाव के तहत नामांकन के लिए मंगलवार की देर शाम तक तैयारियां पूरी कर ली गईं। बुधवार से नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो सात नवंबर तक चलेगी।  खलीलाबाद नगर पालिका परिषद व मगहर नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष व सदस्यों का नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर में तो नगर पंचायत हरिहरपुर व मेंहदावल के अध्यक्ष व सदस्य पद का नामांकन संबंधित तहसील परिसरों में बने कक्ष में होगा। प्रत्येक प्रत्याशी चार सेट में नामांकन पत्र दाखिल कर सकता है।       
विज्ञापन

निकाय चुनाव के नामांकन के लिए मंगलवार को सुबह से ही अधिकारी तैयारियों में लगे रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में टेबल लगाए गए हैं। डीएम मार्कंडेय शाही ने आरओ और एआरओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। नामांकन कराने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में अनावश्यक लोगों की भीड़ रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। दूसरी तरफ आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के मद्देनजर शहर से होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटवा दिए गए हैं।       

चुनाव प्रक्रिया
नामांकन- एक से सात नवंबर तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच- आठ नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक
नाम वापसी- 10 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन ब़जे तक
प्रतीक आवंटन- 11 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से काबर्य की समाप्ति तक
मतदान- 26 नवंबर को प्रात: साढ़े सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक
मतगणना- एक दिसंबर को प्रात: आठ बजे से मतगणना कार्य की समाप्ति तक

यहां होगा नामांकन
-नगर पालिका परिषद खलीलाबाद अध्यक्ष पद का नामांकन एडीएम कोर्ट कक्ष में
-खलीलाबाद में सदस्य पद वार्ड संख्या एक से 25 तक कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष संख्या 28 में
-नगर पंचायत मगहर के अध्यक्ष का नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय कक्ष में -मगहर के सदस्य पद का नामांकन वार्ड संख्या एक से 13 तक कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 37 में
विज्ञापन
विज्ञापन

- नगर पंचायत हरिहरपुर अध्यक्ष पद धनघटा तहसील परिसर के कक्ष संख्या 10 एसडीएम न्यायालय कक्ष में
- नगर पंचायत हरिहरपुर के सदस्य पद वार्ड संख्या एक से 10 तक धनघटा तहसील परिसर के तहसीलदार न्यायालय कक्ष संख्या दो में
- नगर पंचायत मेंहदावल अध्यक्ष पद के लिए तहसील परिसर के कक्ष संख्या 10 तहसीलदार न्यायालय कक्ष
- मेंहदावल के सदस्य पद वार्ड संख्या एक से 15 तक कक्ष संख्या 13 नायब तहसीलदार न्यायालय में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें