फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया

Tue, 31 Oct 2017 11:45 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च के बाद प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष शांती देवी के नेतृत्व में पैदल मार्च कर मेंहदावल बाईपास के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर जाकर पीएम के नाम संबोधित मांगो का ज्ञापन डीएम को दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश में महिलाओं की आधी आबादी है। वे लगातार विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति कर रहीं हैं। बावजूद इसके महिलाओें को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम एक नई लोकतांत्रिक पर्यावरणीय व्यवस्था तैयार करें। जिसमें महिलाओं की उचित भागीदारी हो। 2014 के चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में लोक सभा व विधान सभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का उल्लेख किया था, लेकिन तीन साल के बाद भी लोक सभा मेें महिलाओं के आरक्षण के लिए इस बिल को पेश करने के लिए कोई पहल नहीं हुई है। उन्होंने पीएम से बिल का पारित कराकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की है। इस दौरान पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, अखंड बहादुर पाल, सुनील पांडेय, अजय सिंह, आलोक यादव, संजय श्रीवास्तव, बरसाती देवी, मुस्कान, सोनी देवी, शीला देेवी, सुशीला देवी, लालपरी, पार्वती देवी, प्रिया, कौशिल्या देवी, मुन्नी देवी, मीरा देवी, सुनीता देवी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें