फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो ड्यूटी से गायब मिलीं आंगनबाड़ी कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार ने रविवार को पल्स पोलियो अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान बूथ दिवस पर ड्यूटी पर लगाई गईं आंगनबाड़ी कर्मचारी गायब मिलीं। सीएमओ ने इसकी शिकायत डीपीओ से की। डीपीओ ने कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार सुबह 10:45 बजे मदरसा घोसीपुरवा बूथ पहुंचे। यहां पल्स पोलियो बूथ तो चलता मिला, लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिका नहीं मिलीं। ये न तो बूथ पर मौजूद थीं और न ही बुलावा टीम के साथ। सीएमओ ने मौके से ही बाल विकास परियोजना अधिकारी से फोन पर बात की। उन्होंने सीएमओ को बताया कि आंगनबाड़ी कर्मियों की पल्स पोलियो कार्यक्रम में ड्यूटी लगाई गई थी। वह क्यों नहीं आईं, इसकी जानकारी नहीं है। इस पर जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) से सीएमओ ने बात की। डीपीओ ने कहा कि लिखित सूचना आने पर अनुपस्थित आंगनबाड़ी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां पौने ग्यारह बजे तक सिर्फ तीन बच्चों को दवा पिलाई गई थी। इसके बाद सीएमओ जिला जेल के निकट और मोहद्दीपुर पेट्रोल पंप के पास बने बूथ की जांच की। यहां भी आंगनबाड़ी कर्मचारी अनुपस्थित मिलीं। सीएमओ ने कहा कि गैरहाजिर मिलीं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सूचना भेजी जाएगी। इस दौरान सहायक शोध अधिकारी एसएन शुक्ल, सुधांशु श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें