फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौहारों को लेकर सतर्क हुआ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। दुर्गापूजा को लेकर प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने बुधवार को बैंक रोड स्थित एक होटल में पूजा समितियों के साथ बैठक की। एडीएम (सिटी) रजनीश चंद्रा ने सभी समितियों को हिदायत दी कि पंडालों के पास अग्निशमन यंत्र समेत सुरक्षा के सभी इंतजाम होने जरूरी हैं। किसी भी पंडाल में बिजली का अवैध कनेक्शन पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी पूजा समितियां समय से अस्थाई कनेक्शन के लिए बिजली विभाग में आवेदन कर दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसी तरह अगर कहीं पर भी जबरन चंदा वसूलने का मामला पकड़ में आता है तो कार्रवाई की जाएगी। एडीएम ने कहा कि जुलूसों में किसी भी तरह की नई परंपरा नहीं लागू की जाएगी। पूर्व में तय मार्गों से ही जुलूस निकाला जाएगा। उन्होंने समितियों से कहा कि पंडाल लगाते समय यह ध्यान दें कि कहीं पर भी सड़क जाम न हो। समितियां पंडालों के पास अपने वालंटियर तैनात करें। बैठक में एसपी सिटी विनय सिंह समेत कई अफसर और पूजा समितियों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें