फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम ने अतिक्र्रमण हटवाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम ने मंगलवार को स्टेशन रोड पर यातायात चौराहा से महाराणा प्रताप की मूर्ति तक अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों को फिर से कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि मंगलवार को संयुक्त नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान 37 ठेले, 4 गुमटी हटाने के अलावा 48 होर्डिंग और 123 बैनर और पोस्टर हटाए गए। साथ ही सड़क और पटरी पर अतिक्रमण करने वालों को भी हटाया गया। उन्होंने बताया कि जल्द ही रुस्तमपुर ढाला से आजाद चौक तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर निगम की ओर से रुस्तमपुर ढाला से आजाद चौक तक सड़क चौड़ीकरण और नाले का निर्माण कराया जा रहा है। इस सड़क से बिजली के कई खंभे भी शिफ्ट किए जाएंगे। इस सड़क पर डिवाइडर बनाने से यातायात में काफी दिक्कत हो रही है। सड़क के दोनों तरफ करीब 10-10 फीट तक लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसे देखते हुए अभियान चलाने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें