गोरखपुर।
जूलॉजी व पर्यावरण विज्ञान विभाग में शनिवार को फ्रेशर पार्टी में 75 फीसदी विद्यार्थियों ने विभाग में हर साल कम से कम दो पैरेंट्स टीचर मीटिंग पर जोर दिया। अलग अंदाज के फ्रेशर पार्टी में सभी 73 विद्यार्थियों को कुछ सवाल दिए गए थे, जिनका जवाब उन्हें देना था। जूलॉजी से प्रकीर्णिका सिंह को मिस फ्रेशर व संकर्षण को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। पर्यावरण विज्ञान से नम्रता मिस फ्रेशर और विजेन्द्र मणि त्रिपाठी मिस्टर फ्रेशर चुने गए।
विभागाध्यक्ष डीके सिंह ने सभी नए विद्यार्थियों के लिए पांच सवाल तय किए थे। सबको बारी-बारी से डायस पर आकर इंट्रोडक्शन और इसके बाद अब तक कहां से पढ़े, इसकी जानकारी देनी थी। तीसरा सवाल यह था कि अब तक उनकी नजर में क्या कमियां दिखीं। इस बारे में सुझाव भी देना था कि सुधार के लिए विद्यार्थी व यूनिवर्सिटी स्तर पर क्या उपाय किए जा सकते हैं। चौथा सवाल था कि विभाग की बढ़ोत्तरी में उनका क्या योगदान होगा। पांचवां सवाल था कि क्या विभाग में हर साल कम से कम दो पैरेंट्स टीचर मीटिंग होनी चाहिए। यह कितना जरूरी है। सभी शिक्षकों की मौजूदगी में स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर पर सभी सवाल दिखाए गए। प्रो. राजेन्द्र सिंह, प्रो. अजय श्रीवास्तव, डॉ. विनय कुमार सिंह व डॉ. केशव सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे। संचालन अंबरीश त्रिपाठी, पूजा दीक्षितए शहवर फातिमा व सुषमा ने किया। तान्या त्रिपाठी, अनुष्का कमलवंशी, मजमील फातिमा, सपना मिश्रा, प्राची त्रिपाठी, सुगंधा सिंह आदि मौजूद रहीं।