गोरखपुर।
पूर्वांचल के मासूमों के लिए काल का पर्याय बन चुकी इंसेफेलाइटिस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 24 घंटों में मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में भर्ती पांच मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही 19 नए मरीज भी भर्ती किए गए।
मृतकों में पुरंदरपुर महराजगंज के डेढ़ वर्षीय केशारी लाल पुत्र सुनील, रामकोला कुशीनगर की सात वर्षीय चंदा पुत्री संतोष, एकौना देवरिया के आठ वर्षीय राजकुमार पुत्र नवनाथ गिरि, महुली संतकबीरनगर के चार वर्षीय सामर्थ पुत्र विनोद और खड्डा कुशीनगर के 19 वर्षीय मुकेश पुत्र विजय शामिल हैं। भर्ती होने वालों में चार गोरखपुर, तीन देवरिया, तीन बिहार, तीन कुशीनगर, एक बलिया, दो संतकबीरनगर, एक महराजगंज, एक गोंडा और एक सिद्धार्थनगर से लाए गए। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में अभी 107 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल जनवरी से अब तक इस बीमारी से 165 मासूमों की जान जा चुकी है। वहीं 664 मरीज भर्ती हो चुके है।