फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस् थाई अस्पतालों में मरीजों की बाढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। बाढ़ क्षेत्रों में बने अस्थाई अस्पतालों में सोमवार को मरीजों की बाढ़ सी रही। हर रोज करीब इन अस्पतालों पर दो सौ से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मोहरीपुर प्राथमिक विद्यालय में बना अस्थाई अस्पताल भी सोमवार को मरीजों से भरा रहा। स्वास्थ्य केन्द्र पर आयुष के डॉ. बीएन सिंह, फार्मासिस्ट सुशील कुमार सिंह और राजेश चौधरी ने ओपीडी में आए करीब दो सौ मरीजों का इलाज किया और उन्हें दवाएं दीं। मानीराम रेलवे क्रॉसिंग के पास बने अस्थाई अस्पताल में आयुष के डॉ. राजेश कुमार वैश्य ने करीब 300 मरीजों का इलाज कर दवाएं दे दीं। महुआतर रेलवे क्रॉसिंग के पास बनी बाढ़ चौकी के अस्थाई अस्पताल पर गोरखनाथ अर्बन हेल्थ पोस्ट पर तैनात डॉ. नुपुर श्रीवास्तव ने करीब 350 मरीजों का इलाज किया। यहां बाढ़ प्रभावित करीब दो दर्जन गांव के मरीजों पहुंच रहे हैं। अन्य अस्थाई अस्पतालों समेत बाढ़ चौकियों पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों के पास ऐसे ही काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें