फरेंदा। शुक्रवार को लोधपुरवा में कच्ची शराब से युवक की मौत खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद शनिवार को दिन में पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने लोधपुरवा गांव में जाकर कच्ची शराब की करीब आधा दर्जन भट्ठियों को तोड़ते हुए भारी मात्रा में लहन नष्ट की। आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद, एसओ बृजमनगंज ज्ञानेंद्र कुमार राय, एसओ फरेंदा चंद्रेश यादव ने शनिवार को बृजमनगंज क्षेत्र के लोधपुरवा गांव में जाकर कच्ची शराब के अड्डे पर छापेमारी की। टीम को आता देख धंधेबाज फरार हो गए। टीम में गांव में छह कच्ची शराब की भट्ठियां व 10 क्विंटल लहन नष्ट करते हुए शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। उसके बाद टीम परगापुर में छापेमारी की वहां से बाढ़ू के पास 20 लीटर कच्ची शराब बरामद कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। बाद में पुलिस व आबकारी टीम फरेंदा क्षेत्र के भारीवैसी नर्सरी में छापेेमारी की। जहां से शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई। आबकारी इंसपेक्टर ने बताया कि कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की जा रही है। टीम में गेंना सिंह, संदीप त्रिपाठी, दरोगा यादव, अनिल गौतम सहित अनेक लोग रहे।
160 लीटर कच्ची शराब के साथ 7 गिरफ्तार
परतावल-बृजमनगंज। पुलिस ने क्षेत्र में कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी करके दो लोगों को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस मामले थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र राय ने बताया की कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ उपनिरीक्षक शंकर यादव मय हमराही क्षेत्र में छापेमारी की। हथिगढ़वा में एक क्विंटल लहन नष्ट की गई। छापेमारी में बंसीलाल निवासी बचगंगपुर व बाबूराम निवासी हथिगढ़वा को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्हें शनिवार को आबकारी एक्ट की 272 आई पी सी व 60 / 63 के तहत जेल भेज दिया गया।
क्षेत्र के लंगड़ी गांव में मुखबिर की सूचना पर पहुंची श्यामदेउरवां पुलिस ने 140 लीटर कच्ची शराब बरामद कर दो क्विंटल लहन भी नष्ट की। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी श्रीकांत राय मयफोर्स लंगड़ी वनटांगिया पहुंचे। जहां उन्होंने 140 लीटर कच्ची शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये लोगों को आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
इस संबंध मे इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा श्रीकांत राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ छापेमारी कर एक सौ चालीस लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया है और दो क्विंटल लहन नष्ट नष्ट कर मौके से लंगड़ी गांव के रहने वाले सोनू महेंद्र मदन और दो महिलाओं सहित पांच लोगों को अबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।