फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की नमाज की तैयारियां देखीं

Sun, 18 Jun 2017 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अलविदा की नमाज के लिए मस्जिद का निरीक्ष्‍ाण करते डीएम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिला प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने रविवार को ईद की नमाज की तैयारियां परखीं। इस दौरान उन्होंने नार्मल स्थित हजरत मुबारक खां शहीद दरगाह स्थित ईदगाह का निरीक्षण किया। दरगाह की मस्जिद आदि का भ्रमण किया। मुतवल्ली इकरार अहमद से तैयारियों पर चर्चा की। प्रशासनिक स्तर पर जरूरी सहयोग मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ईद-उल-फितर पर हजरत मुबारक खां शहीद दरगाह स्थित ईदगाह पर भारी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए जुटते हैं। इसके मद्देनजर रविवार को पुलिस और प्रशासन के अफसर ईदगाह का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डीएम राजीव रौतेला ने पर्व पर साफ-सफाई के लिए संबंधित अफसरों को सजग किया। बोले पर्व पर आने वाले लोगों को यहां किसी तरह की दिक्कत न हो, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने नगर निगम के अफसरों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए कहा। एसएसपी ने ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा इंतजाम का भरोसा दिया। दरगाह के मुतवल्ली इकरार अहमद ने अफसरों को व्यवस्था दुरुस्त करने में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी आदि अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें