फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के चलते नहीं हो सका भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
विज्ञापन

विवाद के चलते भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा को रविवार को अपना हवन कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने टीम इंडिया की जीत की दुआ के लिए नगर निगम पार्क में हवन का कार्यक्रम आयोजित किया था। इसी बीच कुछ लोग विवाद करने लगे। इसके बाद कार्यक्रम रद्द कर देना पड़ा।
विज्ञापन

मोर्चा ने कार्यक्रम की पूरी तैयारी की थी। इसमें सपा और पीस पार्टी छोड़कर भाजपा में आए कुछ मुस्लिम कार्यकर्ता भी थे। लेकिन ऐन मौके पर ये लोग हवन का विरोध करने लगे। मामला बढ़ा और तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि कुछ अवसरवादी लोग भाजपा में शामिल होना चाहते थे। लेकिन वे हवन कार्यक्रम का विरोध करने लगे। इस पर उन्हें कार्यक्रम से बाहर कर दिया गया। मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इरफान अहमद ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए हवन के आयोजन की तैयारी थी। इसमें कुछ लोग भाजपा में शामिल होने की बात कहते हुए पहुंच गए। बेवजह विवाद शुरू कर दिया। इससे कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें