फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर रिहा हुए 11 बंदी 

Sat, 02 Jul 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर शुक्रवार को जेल में बंद 11 कैदियों को रिहा कर दिया गया। सरकार की तरफ से जेल प्रशासन ने इनपर लगा जुर्माना भरा। रेलवे एक्ट में जेल भेजे गए इन बंदियों ने अपनी न्यूनतम सजा पूरी कर ली थी।
विज्ञापन


शासन ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर जुर्माना भरकर छोड़े जाने वाले बंदियों की रिहाई का फरमान जारी किया था। इसी क्रम में शुक्रवार को गोरखपुर जेल में बंद 11 कैदियों को जुर्माना भरकर दोपहर बाद छोड़ दिया गया। सभी बंदी रेलवे एक्ट के मामले में जेल भेजे गए थे। जेल में इन लोगों ने अपनी न्यूनतम सजा सात दिन पूरी कर ली थी। जेल अधीक्षक एसके शर्मा ने सरकारी खजाने से जुर्माना भरने के बाद बंदी जितेंद्र साहनी, रियाज, सतीश चंद्र, सूरज, लालचंद, विकास तिवारी, विकास कुमार, दारा चौहान, ओम प्रकाश, शाबिर अली और शाह को रिहा कर दिया।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने बताया कि रेलवे एक्ट के तहत आए इन बंदियों ने अपनी न्यूनतम सजा काट ली थी। जुर्माना न भरने के चलते यह जेल में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें